यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची

UP Ration Card List: राशन कार्ड राज्य के नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, इसे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड का इस्तेमाल परिवार का मुखिया पहचान प्रमाण के रूप में एवं परिवार के अन्य सदस्य निवास प्रमाण पत्र के रूप में कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश खाद्य में रसद विभाग द्वारा विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर यूपी राशन कार्ड सूची ऑनलाइन जारी की जाती है। राज्य के नागरिक इस राशन कार्ड लिस्ट में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको UP Ration Card List Online Check कैसे करनी है, इसके बारे में जानकारी प्रदान कर रहें है। इसलिए पूरी प्रक्रिया जानने के लिए लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

UP Ration Card List 2022 – fcs.up.gov.in Ration Card List

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष UP New Ration Card List ऑनलाइन जारी की जाती है। इस लिस्ट में कई लोगों के नाम जोड़े जाते हैं, एवं कई अपात्र लोगों के नाम काट दिए जाते हैं। राज्य के वह सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर nfsa up ration card list 2022 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में होगा वह सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से रियायती दरों पर खाद्य सामग्री जैसे गेंहू, चावल, चीनी आदि खरीद सकते हैं। UP Ration Card List 2022 BPL/APL ऑनलाइन जारी होने से राज्य के नागरिकों को अपना नाम राशन कार्ड सूची में चेक करने के लिए सरकारी कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता आएगी।

UP Ration Card List

Uttar Pradesh Ration Card APL/BPL List

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा APL, BPL, AAY कार्ड जारी किये जाते है। व्यक्ति की पारिवारिक आय को आधार मानकार ही उसे इन राशन कार्डों में से किसी एक राशन कार्ड को प्रदान किया जाता है। आप विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जिलेवार, जनपदवार, ब्लाक एवं पंचायत के हिसाब से यूपी राशन कार्ड लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Key Highlights Of UP Ration Card List 2022

लेख उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
राज्य उत्तर प्रदेश
सम्बंधित विभाग खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्य राशन कार्ड की ऑनलाइन सूची जारी करना
लाभार्थी राज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://fcs.up.gov.in

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार (Types of UP Ration Card)

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। व्यक्ति की उसकी पारिवारिक आय के आधार APL Ration Card, BPL Ration Card, AAY Ration Card प्रदान किये जाते है। किस व्यक्ति को कोनसा राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा, इसकी जानकारी हमने निचे साझा की है:-

बीपीएल राशन कार्ड (BPL Ration Card): यह राशन कार्ड उन परिवारों को प्रदान किया जाता है, जो गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन व्यतीत कर रहें हैं। इस राशन के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय 10000 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस कार्ड के जरिये लाभार्थी सरकारी दुकानों से रियायती दरों पर राशन सामग्री खरीद सकते हैं।

APL Ration Card: यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवनयापन कर रहें हैं। एपीएल राशन कार्ड के जरिये परिवार के प्रत्येक सदस्य को 2/- रूपए प्रति किलो के हिसाब से 5 किलो गेंहू मिलता है।

AAY राशन कार्ड: यह राशन उन उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है, जिनकी पारिवारिक आर्थिक दशा बहुत ख़राब है, तथा परिवार के पास आय का निश्चित साधन नहीं है। इस कार्ड के जरिये भी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गेंहू, चावल, चीनी एवं अन्य राशन सामग्री मुहैया कराई जाती है।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट के लाभ एवं विशेषताएं

  • राशन कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसके उपयोग कई प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में किया जाता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से ही आप सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से सस्ती/रियायती दरों पर राशन सामग्री खरीद सकते हैं।
  • राशन का उपयोग आप एड्रेस प्रूफ के लिए कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
  • स्कूल, कॉलेज में एडमिशन लेने, छात्रवृत्ति प्राप्त करने एवं राज्य में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में आवेदन करने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • इसके अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि बनवाने के लिए भी राशन कार्ड का उपयोग होता है।
  • पानी/बिजली/गैस कनेक्शन लेने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • जिन लोगों के पास बीपीएल राशन कार्ड होता है, उन्हें सरकारी नौकरियों में छुट मिलती है।
  • जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है वह Uttar Pradesh Ration Card List में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, इससे राज्य के नागरिकों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों का दौरा नहीं करना पड़ेगा।
  • इससे लोगों के समय एवं धन दोनों की बचत होगी एवं सार्वजानिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

UP Ration Card List Statistics

कुल राशन कार्ड / लाभार्थी3.60 करोड़ / 14.87 करोड़
लाभार्थी आधार सीडिंग (वेलिडेशन) 14.75 करोड़
धान खरीद सत्र में पंजीकृत किसान 1425010
धान क्रय – किसानों की संख्या / मात्रा 300093 / 66.84 लाख मी० टन
उचित दर विक्रेता 79556
राशन वितरण 7.05 लाख मी० टन
धान क्रय केन्द्रों की संख्या 4453
चावल मिलों की संख्या 2143

सार्वजानिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत खाद्य पदार्थों का मूल्य

  • गेंहूँ – 2/- रूपए प्रति किलो
  • चावल – 3/- रूपए प्रति किलो
  • चीनी – 3.50/- रूपए प्रति किलो

UP Ration Card Data 2022

कुल अंत्योदय कार्ड4091279
कुल अंत्योदय लाभार्थी12837114
कुल पात्र घरेलू कार्ड31710750
कुल पात्र पात्र घरेलू लाभार्थी125983531

यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी/पहचान प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पुराना बिजली का बिल
  • आय प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Ration Card List 2022 | यूपी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन @fcs.up.gov.in

UP Ration Card List 2022 Check Online: राज्य के ऐसे लोग जो यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपने व अपने परिवार का नाम देखना चाहते है, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको उo प्र o खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
NFSA UP Ration Card List
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद NFSA UP Ration Card List जिलेवार खुल जायेगी।
up ration card list online check
  • अब आप जिस जिले से सम्बन्ध रखते है, उस पर क्लिक करें।
  • अपने जिले के नाम पर क्लिक करने पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की पात्रता सूची खुल जायेगी।
up ration card list nagriya
up ration card list rural wise
  • यदि आप नगरीय क्षेत्र से सम्बन्ध रखते है, तो नगरिय क्षेत्र के अंतर्गत टाउन को सलेक्ट करें।
  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं, तो ब्लाक का चयन करें।
  • नगरीय अथवा ग्रामीण क्षेत्र में से किसी एक का चयन करने के बाद आपके सामने दुकानदारों की सूची खुल जायेगी।
up ration card fpo list
  • अब आपको अपने क्षेत्र के दुकानदार का चयन करना होगा, एवं उसके सामने दी गयी “राशन कार्ड” सेक्शन के अंतर्गत संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उस दुकानदार के अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड धारक हैं, उन सभी की सूची खुल जायेगी।
beneficiary list under fps
  • अब आपको इस UP NFSA Ration Card List में अपने नाम की जांच करनी है।
  • इसके बाद आपको अपने नाम के सामने दी गयी “डिजिटाइज्ड राशन कार्ड संख्या” पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद राशन कार्ड धारक की सम्पूर्ण जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
nfsa list up 2021
  • इस प्रकार आप उक्त प्रक्रिया को चरण-दर-चरण फॉलो करके आसानी से UP Ration Card List में अपना नाम खोज सकते हैं।

NFSA UP Ration Card List की पात्रता सूची में अपना नाम कैसे खोजें?

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
nfsa up ration card list
  • इस पेज में आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची में अपना नाम खोजने के लिए दो विकल्प मिलेंगे।
    • पहला विकल्प : राशन कार्ड संख्या से
    • दूसरा विकल्प : राशन कार्ड अन्य विवरण से
  • पहले विकल्प का चयन करने पर आपको “राशन कार्ड संख्या” एवं केप्चा कोड दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
nfsa list by ration card
  • दुसरे विकल्प यानि “राशन कार्ड अन्य विवरण” से का चयन करने पर आपको जिला, क्षेत्र, विकासखंड/टाउन, कार्ड का प्रकार आदि का चयन करना होगा।
nfsa up ration card search by details
  • उसके बाद मुखिया का नाम, मुखिया के पिता का नाम एवं केप्चा कोड दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
  • इस प्रकार उक्त प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करने पर आप आसानी से NFSA Ration Card List 2022 Uttar Pradesh चेक कर सकते हैं।

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची देखने की प्रक्रिया

कोरोना वायरस (Covid -19) के संक्रमण के कारण जो प्रवासी मजदुर राज्य लौट आये हैं, उनके लिए सरकार कई सुविधाएं प्रदान कर रही है, वह अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची में अपना नाम चेक करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” सेक्शन के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जिलों की सूची खुल जायेगी।
atmnirbhar bharat abhiyan patrata list
  • आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  • जिले के नाम पर क्लिक करने के बाद नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की सूची खुल जायेगी।
atmnirbhar bharat abhiyan patrata list
atmnirbhar bharat abhiyan patrata list 1
  • यदि आप नगरीय क्षेत्र में रहते है तो आपको अपने “टाउन” का चयन करना होगा। अगर ग्रामीण क्षेत्रो में रहते है तो आपको अपने “ब्लॉक” का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद अगले पेज में दुकानदार की सूची खुल जायेगी।
  • अब आपको अपने क्षेत्र के दुकानदार के नाम पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद उस दुकानदार के अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारकों की सूची खुल जाएगी।
  • इस सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे देखें ?

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज आपको “राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची कैसे देखें
  • इस पेज में आपको जिला, क्षेत्र, एवं राशनिंग क्षेत्र विकास खंड का चयन करना होगा।
  • उसके बाद दुकान संख्या, वितरण माह एवं वित्तीय वर्ष का चयन करके केप्चा कोड दर्ज करके “देखें” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
उत्तर प्रदश खाद्य एवं रसद विभाग ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
राशन कार्ड की पात्रता सूची (UP Ration Card List)यहाँ क्लिक करें
राशन कार्ड की पात्रता सूची में नाम खोजेंयहाँ क्लिक करें
राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु)यहाँ क्लिक करें
राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र (नगरीय क्षेत्र हेतु)यहाँ क्लिक करें
आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत पात्रता सूचीयहाँ क्लिक करें
राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूचीयहाँ क्लिक करें
PBGRCहोम पेज

Helpline Number

राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, उपभोक्ताओं को राशन से सम्बंधित अथवा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निचे दिए हेल्पलाइन एवं टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें:-

  • हेल्पलाइन नंबर: 1967/14445
  • टोल फ्री नंबर: 1800-1800-150

FAQs (Frequently Asked Questions)

यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

UP Ration Card List में अपना नाम चेक करने के लिए आप खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए। उसके बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची पर क्लिक करें। अब जनपद, ब्लाक, तहसील अथवा दुकानदार का चयन करें। उसके बाद एक सूची खुलेगी, इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा में अपना नाम कैसे चेक करें?

NFSA UP Ration Card List को लाभार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं इसकी पूरी प्रकिया देखने की पूरी जानकारी इस लेख में ऊपर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

यूपी खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ है।

यूपी खाद्य एवं रसद विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

आपको राशन कार्ड से जुडी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर यूपी खाद्य एवं रसद विभाग का हेल्पलाइन 18001800150, 1967 पर संपर्क करें।

नए राशन कार्ड हेतु आवेदन के लिए फॉर्म कहाँ से डाउनलोड करें?

लाभार्थी विभाग की आधिकारी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करके UP Ration Card Application Form डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?

राशन कार्ड APL, BPL, AAY तीन प्रकार के होते हैं।

यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप CSC या जन सेवा केंद्र जाकर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Ration Card बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट का विवरण, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज़ फोटो, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *