Uttar Pradesh Kisan Karj Rahat Yojana 2021: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ़ करने के लिए “किसान ऋण मोचन योजना” की शुरुआत की गयी है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे किसान भाई जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बैंकों से लिए गए ऋण (Loan) को चुकाने में असमर्थ है, उनका लोन माफ़ किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर UP Kisan Karj Rahat List 2021 जारी की जा चुकी है।
ऐसे किसान भाई जिन्होंने किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए आवेदन किया है, वह योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची में अपने नाम की जाँच कर सकते हैं। जिन किसानों का नाम लाभार्थी सूची में होगा उन किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी किसान कर्ज राहत सूची ऑनलाइन कैसे चेक करनी है? इसके बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं। इसलिए यूपी किसान ऋण माफ़ी योजना से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
- UP Kisan Karj Rahat List 2021
- उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2021
- UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2021 Key Highlights
- किसान कर्ज माफ़ी योजना यूपी का उद्देश्य
- UP Kisan Karj Mafi Yojana 2021 के लाभ एवं विशेषताएं
- किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- UP Kisan Karj Rahat List 2021 कैसे देखें?
- किसान ऋण मोचन योजना शिकायत दर्ज कैसे करें?
- शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना सम्बंधित शासनादेश देखने की प्रक्रिया
- पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- Important Links
- किसान ऋण मोचन योजना हेल्पलाइन नंबर
- FAQs (Frequently Asked Questions)
UP Kisan Karj Rahat List 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों का कर्ज़ा माफ़ करने के लिए 9 जुलाई 2017 को “किसान ऋण मोचन योजना” की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत राज्य के लघु एवं सीमान्त कृषकों (Small And Marginal Farmer) का जिन्होंने 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लिया है, उनका एक लाख रूपए तक का लोन माफ़ किया जाएगा। (Under this scheme, farmers who have taken loan before March 31, 2016, their loan up to one lakh rupees will be waived.) यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 86 लाख किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना 2021
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ऐसे लघु एवं सीमान्त कृषक जो बैंकों द्वारा लिए गए लोन को चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना (FARMER LOAN REDEMPTION SCHEME UTTAR PRADESH) की शुरुआत की है। इस स्कीम के अंतर्गत सहकारी बैंकों से लिए गया लोन ही माफ़ होगा। योजना के अंतर्गत किसानों का 1 लाख रूपए तक का लोन माफ़ किया जाएगा। राज्य के इच्छुक लाभार्थी जो अपना कृषि ऋण माफ़ करवाना चाहते हैं, वह उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना 2021 (UP Kisan Karj Mafi Scheme 2021) में योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद राज्य सरकार पात्र लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। जिन किसानों का UP Kisan Karj Rahat Yojana List 2021 में होगा वह कर्ज माफ़ी के लिए पात्र होंगे।
UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2021 Key Highlights
योजना का नाम | किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश |
लेख | किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2021 |
उद्देश्य | किसानों के कृषि ऋण को माफ़ करना |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट देखने का तरीका | ऑनलाइन |
साल | 2021 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ |
किसान कर्ज माफ़ी योजना यूपी का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Kisan Karj Mafi Yojana 2021 को शुरू करने का मुख्य उद्देध्य उन किसानों की आर्थिक मदद करना है, जो ऋण चुकाने में असमर्थ हैं। क्योंकि कई बार देखा जाता है की, ऐसे किसान जो बैंकों द्वारा लिए गए लोन को चुकाने में असमर्थ रहते है, वह आत्महत्या तक कर लेते हैं। इन सभी वारदातों को रोकने, किसानों को कृषि कार्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए किसान कर्ज माफ़ी योजना यूपी की शुरुआत की गयी है। योजना के अंतर्गत किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।
UP Kisan Karj Mafi Yojana 2021 के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वर्ष 2017 में शुरू की गयी है।
- इस योजना का लाभ राज्य के सभी लघु एवं सीमान्त कृषकों को मिलेगा।
- किसान ऋण राहत योजना 2021 के अंतर्गत किसानों का 1 लाख रूपए का ऋण माफ़ किया जाएगा।
- उन्ही किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा जिन्होंने 25 मार्च वर्ष 2016 से पहले लोन लिया हो।
- इस स्कीम के अंतर्गत राज्य के तक़रीबन 86 लाख से अधिक किसान कर्ज से मुक्त होंगे।
- कर्जा सिर्फ उन्हीं किसानों का माफ़ किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी है, एवं जिनके पास 02 हेक्टेयर तक कृषि भूमि है।
- UP Kisan Karj Rahat Yojana 2021 से किसान कृषि कार्य के प्रति प्रोत्साहित होंगे।
किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
Required Documents For UP Kisan Karj Mafi Yojana: किसान ऋण माफ़ी योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि से सम्बंधित दस्तावेज
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
UP Kisan Karj Rahat List 2021 कैसे देखें?
राज्य के ऐसे किसान भाई जो उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट 2021 (Kisan karj Mafi List 2021 UP) देखना चाहते हैं, वह निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको किसान ऋण मोचन योजना उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर पर आपको “अपने ऋण मोचन की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको खाते का प्रकार, बैंक, जिला, ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट करें” बटन पर क्लिक करें।
- बटन पर क्लिक करने के बाद UP Kisan Karj Rahat List खुल जायेगी।
- इस लिस्ट में आप अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।
किसान ऋण मोचन योजना शिकायत दर्ज कैसे करें?
यदि आपको उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है, तो आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो UP Kisan Rin Mochan Yojana complaint register करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “योजना सम्बन्धी शिकायत दर्ज करें” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “ऑफलाइन प्रारूप डाउनलोड करें” की लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद शिकायत प्रारूप डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म को भली-भांति भरकर हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेड मैं जमा करें।
- इस प्रकार आप यूपी किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
UP Kisan Rin Mochan Yojana Track Complaint Status चेक करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “शिकायत की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको कंप्लेंट कोड, मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद शिकायत की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफ़ी योजना सम्बंधित शासनादेश देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको किसान ऋण मोचन योजना, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “शासनादेश” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “फसल ऋण मोचन योजना सम्बंधित शासनादेश की सूची” खुल जायेगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद शासनादेश की पीडीऍफ़ फाइल आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जायेगी।
- यहाँ से आप शासनादेश डाउनलोड कर सकते हैं।
पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको किसान ऋण माफ़ी योजना उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “लॉग इन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लोगिन पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़रनेम, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “Sign In” बटन पर क्लिक करना होगा।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आप सफलतापूर्वक पोर्टल पर लोगिन हो जाओगे।
Important Links
किसान ऋण मोचन योजना ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
शासनादेश | यहाँ क्लिक करें |
शिकायत दर्ज करें | यहाँ क्लिक करें |
लॉगिन | यहाँ क्लिक करें |
ऋण मोचन की स्थिति देखें | यहाँ क्लिक करें |
PBGRC | यहाँ क्लिक करें |
किसान ऋण मोचन योजना हेल्पलाइन नंबर
UP Kisan Karj Mafi Yojana Helpline Number: किसान कर्ज माफ़ी योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए निचे दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें
संपर्क सूत्र – 0522-2235892, 0522-2235855
FAQs (Frequently Asked Questions)
Ans: इस योजना के अंतर्गत किसानों का ऋण माफ़ किया जाएगा।
Ans: इस स्कीम के अंतर्गत किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्जा माफ़ किया जाएगा।
Ans: इस योजना में आवेदन आप किसान ऋण मोचन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
Ans: इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ है।
Ans: यूपी किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट देखने की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख हमने इस लेख में साझा किया है।
Ans: इस योजना के अंतर्गत कर्जा माफ़ करवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, जमीन के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि दस्तावेजों की जरुरत होगी।
Ans: यूपी किसान कर्ज राहत योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर टोल फ्री नंबर 0522-2235892, 0522-2235855 पर संपर्क करें