श्रम सेवा पोर्टल को मध्य प्रदेश शासन द्वारा श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के लिए लांच किया गया है।

– इस पोर्टल के संचालन का समुचित कार्य श्रम विभाग मध्य प्रदेश (Labour Department Madhya Pradesh) का होगा।

– मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

– डेटाबेस के आधार पर ही श्रमिकों को राज्य में संचालित सरकारी योजनाओं (Government Schemes) का लाभ प्रदान किया जाएगा।

श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई प्रकार की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिलता है.

– इन सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक का श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश पर रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।

– मध्य प्रदेश श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित नहीं रहेगा। 

 इससे राज्य के श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर में सुधार होगा।