Mparivahan 2022: DL Status, RC Download, Apply Online For DL parivahan.gov.in

Parivahan Sewa: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा सड़क परिवहन कार्यालयों (RTO) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम एवं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए mParivahan online portal को लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से वाहन सम्बंधित सेवाएं (Vehicle Registration), लाइसेंस सम्बंधित सेवाएं (License Related Services), निर्माता सम्बंधित सेवाएं (Manufacturer Related Services), एवं कई अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इस लेख में हम आपको परिवहन सेवा (Parivahan Sewa) पोर्टल से जुडी पूरी जानकारी हिंदी में साझा कर रहें हैं। इस लेख को पढ़कर आप जानेंगे की वाहन पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाये आदि, इसलिए पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपसे अनुरोध है की, लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Parivahan Sewa – parivahan.gov.in

परिवहन सेवा लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन एवं सड़क परिवहन कार्यालयों (RTO) द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए एक ऑनलाइन एकीकृत पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी व्यक्ति के गाडी नंबर से उसके मालिक का नाम एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हो। Mparivahan portal के माध्यम से RC Book Online देख सकते हो Virtual RC बनवा सकते हो। Driving Licence, Vehicle Registration के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो। इसके अलावा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा mParivahan Mobile App भी लांच किया है, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप डाउनलोड करने के बाद आप सभी सुविधाएं अपने मोबाइल फ़ोन के जरिये ले सकते हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) को वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए वाहन पोर्टल (vahan.parivahan.gov.in), एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी पोर्टल (sarathi.parivahan.gov.in) के निर्माण का काम सौंपा। (VAHAN for Vehicle Registration and SARATHI for Driving Licenses). वाहन पोर्टल पर वाहन रजिस्ट्रेशन एवं वाहन से जुडी अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है, एवं सारथी पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट एवं अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है।

Parivahan Sewa

Sarathi Parivahan Sewa – sarathi.parivahan.gov.in

सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर आप लाइसेंस से संबंधित सेवाएं प्राप्त कर सकते हो जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर लाइसेंस, स्कूल लाइसेंस, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस आदि। इन सभी लाइसेंस के लिए आप सारथी परिवहन सेवा पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो, आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हो। इसके अलावा नए/पुराने ड्राइविंग लाइसेंस या लर्नर लाइसेंस से संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे अपॉइंटमेंट बुकिंग, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदन की स्थिति, लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हो।

About Parivahan Sewa Portal

Portal Name Parivahan Sewa (परिवहन सेवा)
Launched By Government Of India
Department Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH)
Objective Facilitate computerization of Road Transport Offices (RTOs)
Official Website https://parivahan.gov.in/

परिवहन सेवा पोर्टल का उद्देश्य

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा परिवहन पोर्टल parivahan.gov.in को लांच करने के मुख्य उद्देश्य सड़क परिवहन कार्यालयों (RTO) के कम्प्यूटरीकरण की सुविधा प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक RTO से जुड़े सभी कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर वाहन सम्बंधित अथवा ड्राइविंग लाइसेंस सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध हैं। Parivahan Sewa पोर्टल के लांच होने से किसी भी नागरिक को वाहन, लाइसेंस, अथवा RTO ऑफिस से जुड़े किसी भी कार्य के लिए दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा।

Parivahan Sewa Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस पोर्टल को सड़क परिवहन कार्यालयों (RTO) से जुड़े कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करने के लिए लांच किया है।
  • परिवहन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आप वाहन, लाइसेंस अथवा आरटीओ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हो।
  • M Parivahan पोर्टल पर वाहन सम्बंधित सेवाएं (Vehicle Registration), ड्राइविंग लाइसेंस सम्बंधित सेवाएं, फैंसी नंबर बुकिंग (Fancy Number Allocation), नेशनल परमिट (National Permit) आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • इस पोर्टल के जरिये आप लर्नर लाइसेंस (Learner’s License) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा mParivahan मोबाइल एप लांच किया है, जिसके माध्यम से आप RTO ऑफिस से जुडी पूरी जानकारी मोबाइल फ़ोन से प्राप्त कर सकते हैं।

Parivahan portal पर उपलब्ध सुविधाएं (mparivahan services)

परिवहन पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीकरण सम्बन्धी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं, उनमे से कुछ सुविधाएं निम्नप्रकार है:-

ऑनलाइन सेवाएं

  • वाहन संबंधित सेवाएं
  • ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं
  • जांच नाका कर
  • फैंसी नंबर बुकिंग
  • एनआर सेवाएँ
  • भुगतान की गई एनआर सेवाएँ
  • संगतता
  • राष्ट्रीय परमिट
  • सीएनजी निर्माता
  • एसएलडी निर्माता
  • वीएलटीडी मेकर
  • पीयूसीसी
  • व्यापार प्रमाणपत्र
  • वाहन ग्रीन सेवा

सूचना सम्बन्धी सेवाएं

  • अपने लाइसेंस का विवरण जानें
  • अपने वाहन का विवरण जानें
  • लाइसेंस के बारे में
  • पंजीकरण के बारे में
  • परमिट के बारे में
  • अधिनियम, नियम और नीतियां
  • शुल्क और उपयोगकर्ता शुल्क
  • सूचनाएं और सलाह
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोटर वाहन डीलर
  • परमिट
  • वाहन पंजीकरण

DL Status कैसे देखे? (Mparivahan DL status)

  • सर्वप्रथम आपको परिवहन सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Informational Services” के अंतर्गत “Know your DL Status” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
know your dl details
  • इस पेज में Driving Licence No, Date Of Birth एवं Verification Code दर्ज करके “Check Status” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

mparivahan rc status कैसे देखे? Online RC status check कैसे करे?

  • सर्वप्रथम आपको परिवहन सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Informational Services” के अंतर्गत “Know your vehicle details” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
rc details
  • इस पेज में आपको “Create Account” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
new user registration form
  • इस पेज में आपको मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी दर्ज करके “Generate OTP” बटन पर क्लिक करना है।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी दोनों पर ओटीपी आएगा, दोनों ओटीपी दर्ज करें।
  • दोनों ओटीपी दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गयी सभी विवरण दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें, इस प्रकार आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।
  • अब आपको दोबारा “Know your vehicle details” के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके “Next” बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अगले पेज में पासवर्ड दर्ज करके “Continue” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आपको वाहन संख्या एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “वाहन सर्च” बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद online RC status खुल जाएगा।
  • इस प्रकार ऊपरवर्णित प्रक्रिया को फॉलो करके आप RC status चेक कर सकते हैं।

Mparivahan vehicle fancy number कैसे खोजे?

  • सर्वप्रथम आपको vahan parivahan gov in पोर्टल पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद पेज को स्क्रॉल करने पर आपको “Fancy Number Allocation” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको “Search By Number” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
search by number
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको राज्य, आरटीओ का नाम, एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “Check Availability” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Mparivahan App download

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा Mparivahan mobile app लांच किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. आप वहां से Mparivahan mobile app download कर सकते हो। एप डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में mParivahan टाइप करके सर्च करना होगा।
  • उसके बाद mParivahan Mobile App आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पर खुल जाएगा।
mParivahan mobile app
  • अब आप “Install” बटन पर क्लिक करके एप को डाउनलोड कर लें।

Important Links

Parivahan Sewa Official WebsiteClick Here
Fancy Number AllocationClick Here
Vehicle RegistrationClick Here
mParivahan Mobile AppClick Here
PBGRCHome Page

Mparivahan Helpline Number

Name:Sh. S.K. Geeva
Designation:Under Secretary (MVL)
Email-id:wim[dot]rth[at]nic[dot]in
For any Technical Problems related to:Email-idContact NumberTimings
Vehicle registration, fitness, Tax, Permit, Fancy, Dealer etchelpdesk-vahan[at]gov[dot]in+91-120-2459168, +91-120-69959016:00 AM – 10:00 PM
Learner License, Driving Licence etchelpdesk-sarathi[at]gov[dot]in+91-120-2459169, +91-120-69959026:00 AM – 10:00 PM
mParivahan Relatedhelpdesk-mparivahan[at]gov[dot]in+91-120-2459171, +91-120-69959036:00 AM – 10:00 PM
eChallan Relatedhelpdesk-echallan[at]gov[dot]in+91-120-2459171, +91-120-69959036:00 AM – 10:00 PM

FAQs (Frequently Asked Questions)

Mparivahan क्या है?

यह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय विभाग द्वारा आरम्भ किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इस पोर्टल ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन रजिस्ट्रेशन संबंधी सेवाएं उपलब्ध है।

Parivahan Sewa की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

परिवहन सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ है।

क्या इस पोर्टल के माध्यम से RC DL status चेक कर सकते हैं?

जी हाँ, आप mparivahan पोर्टल के माध्यम से RC DL status चेक कर सकते हैं।

Mparivahan mobile app download कैसे करें?

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यह एप डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या परिवहन सेवा पोर्टल से fancy number choose कर सकते है?

जी हाँ, आप इस पोर्टल से fancy number choose कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया आपको इस लेख में मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *