MP Income Certificate Application Form PDF: आय प्रमाण पत्र व्यक्ति की सभी स्त्रोतों से प्राप्त आय को प्रमाणित करने वाला महत्वपूर्ण एवं कानूनी दस्तावेज होता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आय प्रमाण पत्र एवं अन्य जरुरी दस्तावेज बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP E District Portal को लांच किया गया है, जिसके माध्यम से मध्य प्रदेशवासी MP Aay Praman Patra, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य जरुरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में में हम आपको मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा कर रहें हैं साथ ही mp income certificate form pdf | mp income certificate form download pdf करने के लिए लिंक साझा कर रहें हैं। एमपी इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
- मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़
- MP Income Certificate Online Apply
- MP Income Certificate Application Form PDF
- मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की उपयोगिता
- मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की वैधता
- एमपी इनकम सर्टिफिकेट में भरी जाने वाली आवश्यक सूचनाएं
- Madhya Pradesh Aay Praman Patra हेतु आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
- मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- MP Income Certificate Status कैसे चेक करें?
- Income Certificate Self Declaration Form MP Hindi PDF डाउनलोड कैसे करें?
- Important Links
- FAQs (Frequently Asked Questions)
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़
आय प्रमाण पत्र राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। MP Income Certificate बनवाने के लिए आपको निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। आय प्रमाण पत्र व्यक्ति की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक आय को प्रमाणित करता है, इसलिए किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति को अपनी आय प्रमणित करने के आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता कई प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों में पड़ती हैं जैसे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए, जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए, पेंशन योजनाओं में आवेदन करने के लिए, इनकम टैक्स भरने आदि में मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
MP Income Certificate Online Apply
डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकारों द्वारा प्रमाण पत्र एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने भी मध्य प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को लांच किया है। जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश के नागरिक निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, Madhya Pradesh Income Certificate के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं mp online income certificate download कर सकते हैं।
MP Income Certificate Application Form PDF
लेख | आय प्रमाण पत्र फॉर्म पीडीऍफ़ |
राज्य | मध्य प्रदेश |
सम्बंधित | विभाग राजस्व विभाग (Revenue Department) |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://mpedistrict.gov.in/ |
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की उपयोगिता
- सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए।
- राशन कार्ड बनवाने के लिए।
- स्कूल/कॉलेज अथवा शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश के लिए।
- छात्रवृत्ति (Scholarship) प्राप्त करने के लिए।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए।
- बिजली/पानी बिल में सब्सिडी प्राप्त करने के लिए।
- इनकम टैक्स भरने के लिए।
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की वैधता
MP Income Certificate Validity: आय प्रमाण पत्र जारी होने बाद 6 महीने तक इसकी वैधता रहती है। 6 महीने पुरे हो जाने के बाद आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होता है, इसलिए आपको दोबारा आय प्रमाण पत्र बनवाना होता है।
एमपी इनकम सर्टिफिकेट में भरी जाने वाली आवश्यक सूचनाएं
- आवेदक का नाम
- आवेदक के पिता / पति का नाम
- आवेदक का पूर्ण पत्र
- जन्म स्थान
- धर्म
- लिंग
- उम्र
- जाति
- उपजाति
- वैवाहिक स्थिति
- परिवार की वार्षिक आय का विवरण
Madhya Pradesh Aay Praman Patra हेतु आवश्यक दस्तावेज (पात्रता)
Required Documents For Madhya Pradesh Income Certificate: मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं:-
- आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- स्वयं का घोषणा पत्र जिसमें आय का उल्ल्लेख किया गया हो।
- निर्धारित प्रारूप में आय प्रमाण पत्र फॉर्म।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पटवारी / सरपंच / पार्षद से प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- भूमि या घर की संपत्ति से आय
- शपथ पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
mpedistrict income certificate: मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे उम्मीदवार जो MP Income Certificate Online Apply करना चाहते हैं, वह निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको MP E District की ऑफिसियल वेबसाइट mpedistrict.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको होम पेज पर आपको “प्रमाण पत्र” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- प्रमाण-पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद “आय प्रमाण पत्र” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “Online” के अंतर्गत “Apply” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं केप्चा कोड दर्ज करके “लॉग इन” बटन पर क्लिक करना है।
- यदि आप एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, तो “नए नागरिक पंजीकरण करें” बटन पर क्लिक करके स्वयं को पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- पोर्टल पर लॉग इन होने के बाद Madhya Pradesh Income Certificate Online Application Form खुल जाएगा।
- अब मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, पते का विवरण, वार्षिक आय आदि दर्ज करें।
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप e district mp income certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।
- ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको एक रिफरेन्स नंबर मिलता है, जिसकी सहायता से आप आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप ऑनलाइन आवेदन करने में असक्षम हैं, तो आप निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करके मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हो:-
- सर्वप्रथम आपको राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय जाकर mp income certificate form pdf प्राप्त करना होगा।
- आपकी सुविधा की दृष्टि से इस लेख में हमने मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र फॉर्म पीडीऍफ़ की लिंक साझा की है, लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सही-सही दर्ज करना है।
- MP Aay Praman Patra Form PDF में आपको अपना नाम, लिंग, पता, वार्षिक आय आदि सूचनाओं को दर्ज करना होगा।
- उसके बाद फॉर्म में सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म को तहसील कार्यालय में जमा करा दें।
- इस प्रकार आप एमपी इनकम सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हो।
MP Income Certificate Status कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आपको एमपी ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट mpedistrict.gov.in पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति जाने” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको पंजीकरण क्र, मोबाइल नंबर, डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जांचे में से किसी एक विकल्प का चुनाव करना है।
- उसके बाद चयनित विकल्प के अनुसार नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
Income Certificate Self Declaration Form MP Hindi PDF डाउनलोड कैसे करें?
मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र स्वयं का घोषणा पत्र पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके का अनुसरण करें:-
- सर्वप्रथम आपको MP E District की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “समाधान एक दिन सेवाएं” के अंतर्गत “आय प्रमाण पत्र” का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको “स्वयं का घोषणा पत्र जिसमें आय का उल्ल्लेख किया गया हो । * (डाउनलोड प्रपत्र)” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद घोषणा पत्र आपके सामने खुल जाएगा।
- अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- इस प्रकार आप mp income certificate self declaration form pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Links
MP E District Official Website | Click Here |
MP Income Certificate Form PDF | Click Here |
MP Income Certificate Self Declaration Form PDF | Click Here |
PBGRC Home Page | Click Here |
FAQs (Frequently Asked Questions)
Ans: MP Income Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/ है।
Ans: मध्य प्रदेश आय प्रमाण पत्र की वैधता 6 महीने होती है।
Ans: आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आधार कार्ड, आय का उद्घोषणा पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
Ans: आप ई डिस्ट्रिक्ट एमपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एमपी इनकम सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का उल्लेख इस लेख में दर्ज है।
Ans: इस लेख में हमने MP Income Certificate Declaration Form PDF की लिंक साझा की है, लिंक पर क्लिक करके आप आय का घोषणा पत्र डाउनलोड कर सकते हो।
Ans: सरकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा दी वाली सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को अपनी आय को प्रमाणित करने के लिए आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
Ans: आय प्रमाण पत्र राजस्व विभाग के तहसील कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है।