E Shram Card Download Kaise Kare | ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें

E Shram Card Download Kaise Kare: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के सभी असंगठित श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करने हेतु असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) ने ई श्रम पोर्टल को लांच किया है। इस पोर्टल पर श्रमिक E Shram Card Self Registration के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिकों को E Shram Card UAN Card प्रदान किया जाता है।

E Shram Card Download Kaise Kare

इस कार्ड पर 12 अंकों का नंबर होता है, जो मजदूरों की श्रमिक आईडी होती है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नवीनतम योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने e Shram Card Online Apply किया है, लेकिन आप ई श्रम कार्ड डाउनलोड करना भूल गए हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको e Shram Card Download PDF में कैसे करना है, इसके बारे में चरण-दर-चरण प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए लेख को पूरा जरुर पढ़ें।

e shram card download

e Shram Card Download PDF Key Highlights

लेख E Shram Card Download Kaise Kare
सम्बंधित विभाग श्रम एवं रोजगार विभाग
योजना केंद्र सरकार की योजना
उद्देश्यअसंगठित श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करना
श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार करना
लाभार्थी देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
ई श्रम कार्ड आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2022
ऑफिसियल वेबसाइट register.eshram.gov.in

e Shram Card Benefits In Hindi

ई श्रम कार्ड श्रमिकों को क्यों बनवाना चाहिए एवं ई श्रम कार्ड के क्या-क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी हिंदी में हम आपको प्रदान कर रहें हैं:-

  • ई श्रम कार्ड धारकों को 02 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा मिलता है।
  • मृत्यु की दशा में पारिवारिक जनों को 02 लाख रूपए का सुरक्षा बीमा मिलता है।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलती है।
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • श्रमिक की लड़की की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • भविष्य में पेंशन योजना का लाभ मिलता है।
  • इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित अन्य सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार योजनाओं का लाभ मिलेगा।

E Shram Card Self Registration Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

ई श्रम पोर्टल पर श्रमिक पंजीयन हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आदि की जानकारी निचे निहित है:-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

e Shram Card Download करने के लिए निचे दी गयी प्रक्रिया का ध्यानपूर्वक पालन करें:-

  • सबसे पहले ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएँ।
  • उसके बाद “Register on e-Shram” बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपको “Already Registered” विकल्प के अंतर्गत “Download UAN Card” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में मोबाइल नंबर एवं केप्चा कोड अंकित करके “Send OTP” पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल पर आये ओटीपी को दर्ज करें एवं “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पृष्ठ में आपको आधार संख्या दर्ज करने को कहा जाएगा।
  • आप आधार संख्या दर्ज करके “Send OTP” बटन पर पर क्लिक करें।
  • अब आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को दर्ज करें एवं “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले वेब पृष्ठ में आपको “Download UAN Card” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करोगे e Shram Card Download PDF में हो जाएगा।
  • इस प्रकार उपर्युक्त प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करके आप आसानी से ई श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हो।

e Shram Card Download By UAN Number

आधिकारिक वेबसाइट पर अभी UAN Number से ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जैसे ही विभाग द्वारा UAN Number से ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की जायेगी हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Important Links

E Shram Card Download LinkClick Here
E Shram Card RegistrtionClick Here
PBGRC Home PageClick Here

E Shram Card Helpline Number

e Shram Card Download, e Shram Card Registration एवं श्रम कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14434 पर संपर्क करें।

E Shram Card Download Kaise Kare FAQs

e Shram Card क्या है?

ई श्रम कार्ड 12 अंकों का एक कार्ड है, जो की असंगठित श्रमिकों को प्रदान किया जाता है।

e Shram Card Self Registration की प्रक्रिया क्या है?

आप ई श्रम पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट register.eshram.gov.in पर जाकर ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो।

e Shram Card Download Kaise Kare?

ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में साझा की है। अधिक जानकारी के लिए लेख को जरुर पढ़ें।

ई श्रम कार्ड के फायदे क्या है?

ई श्रम कार्ड के अंतर्गत श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *