e Sathi UP Login @esathi.up.gov.in apply online for Income, Caste, Residence Certificate. E Sathi Uttar Pradesh is an online registration portal launched and developed by the Information Technology and Electronics Department, Government of Uttar Pradesh. Through this portal, the common citizen can apply for the services of the e-district through his registered account. After the disposal of the application, he can also download the certificate/letter sent from this portal. For this, it will be mandatory for the citizen to register himself on e Sathi UP Portal.
UP e Sathi एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विकसित किया गया है। राज्य के नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, खतौनी की नक़ल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- e Sathi UP 2022 – esathi.up.gov.in Login & Registration
- About e Sathi UP (उत्तर प्रदेश जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन)
- UP e Sathi Portal का मुख्य उद्देश्य
- Key Highlights Of UP e Sathi Portal
- Features and Benefits of UP e Sathi Portal
- e Sathi UP Portal पर उपलब्ध सुविधाएं
- राजस्व विभाग
- नगरीय विकास विभाग / पंचायती राज विभाग
- पंचायती राज विभाग
- गृह विभाग
- प्रशिक्षण और रोजगार विभाग
- राशन कार्ड संबंधित सेवाएं
- समाज कल्याण विभाग
- महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
- विकलांग कल्याण विभाग
- पुलिस विभाग
- प्रमाण पत्र आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- e Saathi, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र PDF
- आवेदन शुल्क (Registration Fee)
- How to Register on UP e Sathi Portal
- E Sathi UP Login
- e sathi forgot username, password
- How to Apply for Income/Caste/Residence Certificate
- आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया | eSathi UP Track Application Status
- प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया | eSathi UP Certificate Verification
- UP eSathi Mobile App
- e sathi up, सेवाकेंद्र की जाँच कैसे करे? | Search CSC Centre
- UP E Sathi Important Links
- e Sathi UP Helpline Number
- FAQs (Frequently Asked Questions)
e Sathi UP 2022 – esathi.up.gov.in Login & Registration
e Sathi Uttar Pradesh राज्य के नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह घर बैठे UP e Sathi Portal के माध्यम से जरुरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
About e Sathi UP (उत्तर प्रदेश जाती, आय, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन)
ई साथी यूपी नागरिकों की सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक एकीकृत पोर्टल है। Uttar Pradesh e Sathi Portal के माध्यम से दस्तावेजों हेतु आवेदन करने के लिए आपको ई साथी यूपी पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ही आप यूपी ई साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस लेख में हम आपको e sathi UP login और registration की प्रक्रिया साझा कर रहें हैं, एवं प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया भी आपको इस लेख के माध्यम से मिल जायेगी।
UP e Sathi Portal का मुख्य उद्देश्य
इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है, ताकि राज्य के लोग घर बैठे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सके। e Sathi UP Portal के लांच होने से पहले राज्य के नागरिकों को आय/जाति/निवास/हैसियत/जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे लोगों का काफी समय खराब होता था। लेकिन उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Key Highlights Of UP e Sathi Portal
Name Of Portal | e Sathi Uttar Pradesh |
Launched By | Government of Uttar Pradesh |
Proprietorship | Department of Information Technology and Electronics, Government of Uttar Pradesh |
Technical Development and Management | UP State Unit Lucknow |
Objective | Providing online services to citizens |
Beneficiary | Citizens of the state |
Official Website | http://esathi.up.gov.in/mcitizen/ |
Features and Benefits of UP e Sathi Portal
- E Sathi UP पोर्टल पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध है।
- यूपी ई साथी पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- जरुरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- e Sathi Uttar Pradesh के माध्यम से राज्य के लोगों को अनावश्यक सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कार्यप्रणाली में सुधार होगा एवं पारदर्शिता आएगी।
e Sathi UP Portal पर उपलब्ध सुविधाएं
Services of various departments are available on E Sathi UP Portal:-
राजस्व विभाग
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाणपत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- खतौनी की नकल
- दैनिक राजस्व वाद तालिका
- राजस्व वाद न्यायालय आदेश देखें
- राजस्व वाद विवरण
नगरीय विकास विभाग / पंचायती राज विभाग
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
पंचायती राज विभाग
- कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
गृह विभाग
- लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति
प्रशिक्षण और रोजगार विभाग
- रोजगार पंजीकरण के लिए आवेदन
- रोजगार पंजीकरण के नवीकरण के लिए आवेदन
राशन कार्ड संबंधित सेवाएं
- नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
- राशन कार्ड संशोधन के लिए आवेदन
- राशन कार्ड के समर्पण के लिए आवेदन
समाज कल्याण विभाग
- छात्रवृत्ति के लिए आवेदन(सामान्य और अनु.जाति/जनजाति)
- विवाह और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
- वृद्धावस्था पेंशन
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग
- पति की मृतुपरांत निराक्षित महिला (विधवा) पेंशन के लिए आवेदन
- दहेज योजना के अंतरगत महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता
- दहेज उत्पीड़न में महिलाओं को कानूनी सहायता
- विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की विवाह के लिए अनुदान योजना
- दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
- विधवा पेंशन
विकलांग कल्याण विभाग
- विकलांग व्यक्ति द्वारा ऋण के आवेदन करने के लिए
- विकलांग व्यक्ति लिए विवाह अनुदान के लिए आवेदन
- विकलांग व्यक्ति लिए सहायता और उपकरणों आवेदन
- विकलांग पेंशन
पुलिस विभाग
- शिकायत पंजीकरण
- एफ आई आर स्थिति
- किरायेदार सत्यापन के लिए आवेदन
- घरेलु नौकर कर्मचारी सत्यापन के लिए अनुरोध
- कर्मचारी सत्यापन अनुरोध
- ई-एफ.आई.आर
- चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध
प्रमाण पत्र आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
ई-साथी यूपी के माध्यम से आप आय, जाति, एवं निवास प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन प्रमाण-पत्रों के आवेदन हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं:
आय प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आय का उद्घोषणा प्रमाण-पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की छायाप्रति
- आईडी प्रूफ
- पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
जाति प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण-पत्र
- पानी/बिजली का बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पानी/बिजली का बिल
- शैक्षणिक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
e Saathi, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र PDF
आवेदन शुल्क (Registration Fee)
प्रमाणपत्र | शुल्क |
---|---|
जाति प्रमाण पत्र | 10 |
आय प्रमाण पत्र | 10 |
निवास प्रमाण पत्र | 10 |
जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र | 10 |
How to Register on UP e Sathi Portal
e Sathi UP Registration: You have to register on this portal to avail of the services available on the e-Sathi Portal. The registration process is given below:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी ई साथी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण?” का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के e Sathi UP Registration Form खुल जाएगा।
- इस फॉर्म आपको लॉगिन आई. डी., आवेदक का नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद कैप्चा कोड डालकर “सुरक्षित करें” बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार e Sathi UP Portal पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
E Sathi UP Login
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. UP e Sathi Login प्रक्रिया निम्नप्रकार है.
- सर्वप्रथम ई साथी यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
- वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाओगे।
e sathi forgot username, password
यदि आप uttar pradesh e sathi login password भूल गए हैं, तो आप निचे दिए गए तरीके को फॉलो करके eSathi UP का पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको UP e Sathi पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Forgot Password” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको यूज़र नेम, जन्मतिथि, एवं मोबाइल नंबर दर्ज करके “पासवर्ड रिसेट करें” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, वह ओटीपी दर्ज करके “Verify” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको नया पासवर्ड डालकर “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप UP eSathi password reset कर सकते हैं।
How to Apply for Income/Caste/Residence Certificate
eSathi UP पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे आय/जाति/निवास/जन्म-मृत्यु/विवाह आदि प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यूपी ई-साथी पोर्टल के माध्यम से प्रमाण-पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु निचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको यूपी ई-साथी पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन होना होगा।
- लॉगिन होने के बाद आप जिस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म पूर्णरूप से भर जाने के बाद एक बार पुनः जांच लें, यदि कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे ठीक कर लें। अंत में सबमिट बटन पर लें।
- इसके बाद आपको एक एप्लीकेशन रिफरेन्स नंबर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से आप आवेदन की स्थिति एवं प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर सकते हैं।
- इस आप घर बैठे eSathi UP Portal के माध्यम से विभिन्न दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया | eSathi UP Track Application Status
सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको एक रिफरेन्स नंबर मिलता है, जिसके आधार पर आप आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको eDistrict UP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक बॉक्स खुल जाएगा।
- इस बॉक्स में आपको “Application Number” दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करना है।
- बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन की स्थिति आपके कंप्यूटर/मोबाइल स्क्रीन खुल जायेगी।
प्रमाण पत्र सत्यापन करने की प्रक्रिया | eSathi UP Certificate Verification
आप इस पोर्टल के माध्यम से प्रमाण-पत्रों का सत्यापन भी कर सकते हैं, निचे दिए गए चरणों का पालन करें एवं प्रमाण पत्र सत्यापित करें:-
- सर्वप्रथम आपको eDistrict UP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट बाद होम पेज पर आपको “प्रमाण-पत्र का सत्यापन” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक बॉक्स खुल जाएगा।
- इस बॉक्स में आपको “Application Number & Certificate ID” दर्ज करके “Search” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप प्रमाण-पत्र का सत्यापन कर सकते हैं।
UP eSathi Mobile App
आप अपने मोबाइल फ़ोन में esathi UP mobile app dowload करके मोबाइल फ़ोन से ही आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। eSathi Up मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है, एप डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम अपने एंड्राइड मोबाइल फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर एप को ओपन करें।
- उसके बाद सर्च बॉक्स में up eSathi टाइप करके सर्च करें।
- सर्च करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन में eSathi UP Mobile App खुल जाएगा।
- अब आप “Install” बटन पर क्लिक करके एप डाउनलोड कर लें।
- इस प्रकार आप up esathi app डाउनलोड कर सकते हैं।
e sathi up, सेवाकेंद्र की जाँच कैसे करे? | Search CSC Centre
- सर्वप्रथम आपको eDistrict UP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “सेवा केंद्र” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद पिन कोड अथवा क्षेत्र में से किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
- उसके बाद चयन किये गए विकल्प के अनुसार पिन कोड अथवा क्षेत्र का विवरण दर्ज करना होगा।
- उसके बाद सम्बंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
UP E Sathi Important Links
e Sathi UP Official Website | Click Here |
eDistrict UP Official Website | Click Here |
eSathi UP Mobile App | Click Here |
Search CSC Centre | Click Here |
PBGRS Home | Click Here |
e Sathi UP Helpline Number
- Office address – CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226 010
- Contact Number – 0522-2304706
- email – [email protected]
FAQs (Frequently Asked Questions)
यह पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लांच किया गया है। Uttar Pradesh eSathi UP पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक आय, जाति, निवास, हैसियत एवं अन्य जरुरी प्रमाण-पत्रों के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://esathi.up.gov.in/ है।
ई साथी मोबाइल एप आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
जी हाँ, उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल के माध्यम से किसी भी सेवा हेतु आवेदन करने के लिए eSathi UP Registration करना आवश्यक है।
यूपी ई-साथी पोर्टल पर लॉगिन होने के लिए सबसे पहले पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करें। उसके बाद आपको लॉगिन सेक्शन दिखाई देगा। यहाँ पर आपको यूज़र आईडी, पासवर्ड एवं सुरक्षा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे।
फोटो की size 50KB से कम और अन्य दस्तावेज की Size 100KB से कम होनी चाहिए.
आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए “eDistrict UP” पोर्टल पर विजिट करें।
आवेदक ई-डिस्ट्रिक्ट यूपी की ऑफिसियल वेबसाइट edistrict.up.gov.in पर जाकर सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकते हैं।